नववर्ष मां भद्रकाली मंदिर में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भीड़ रही
Author Dinbandhu thakur
Updated:
विज्ञापन
डीसी, डीआइजी व एसपी ने माता का किया दर्शनइटखोरी. नववर्ष पर मां भद्रकाली मंदिर में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भीड़ रही. डीसी कीर्तिश्री जी, डीआइजी अंजनी झा, एसपी सुमित अग्रवाल,जिप
विज्ञापन
डीसी, डीआइजी व एसपी ने माता का किया दर्शन
इटखोरी. नववर्ष पर मां भद्रकाली मंदिर में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भीड़ रही. डीसी कीर्तिश्री जी, डीआइजी अंजनी झा, एसपी सुमित अग्रवाल,जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने भी मां भद्रकाली की पूजा अर्चना कर नये साल की शुरुआत की. मंदिर में सुबह होते ही श्रद्धालुओं की कतार लग गयी. बिहार समेत कई राज्यों के श्रद्धालु माता का दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत की. साथ ही सुख समृद्धि की कामना की. देर शाम तक मंदिर में भीड़ रही. सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम थे. भीड़ के कारण मंदिर मार्ग में ट्रैफिक की समस्या बनी रही. प्रखंड के पिकनिक स्पॉट भी गुलजार रहे, बाजार में सन्नाटा छाया रहा. हदहदवा व बक्सा डैम में पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ थी. लोग पिकनिक मनाने के बाद डीजे साउंड पर खूब थिरके. प्रखंड के लोगों ने पटाखा फोड़कर नये साल का स्वागत किया. रात 12 बजे के बाद पटाखों के आवाज से गली मोहल्ले गूंजने लगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










