ePaper

नशे की हालत में पत्नी से मारपीट कर रहे शराबी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 04 Jun 2024 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
नशे की हालत में पत्नी से मारपीट कर रहे शराबी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर गांव से टोल फ्री नंबर पुलिस ने नशे की हालत में पत्नी को मारपीट कर रहे एक शराबी पति को गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार शराबी

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर गांव से टोल फ्री नंबर पुलिस ने नशे की हालत में पत्नी को मारपीट कर रहे एक शराबी पति को गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार शराबी से आवश्यक पूछताछ कर बेलदौर पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार शराबी की पहचान महिनाथनगर गांव निवासी कैलाश सादा के पुत्र मोनु कुमार के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपित युवक नशे की हालत में अपनी पत्नी को गाली गलौज करते मारपीट कर रहा था. इससे तंग आकर परिजनों ने इसकी सूचना टोल फ्री नंबर पुलिस को दे दी. वहीं सूचना पर तत्काल पुलिस उक्त स्थल पहुंचकर नशे हालत में गाली गलौज कर रहे उक्त शराबी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई को लेकर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मेडिकल प्रक्रिया पूरा करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola