नंदग्राम नहर के समीप अज्ञात युवक की मौत

धमदाहा. धमदाहा- बीकोठी मुख्यमार्ग पर नंदग्राम नहर के समीप स्कूटी सवार फेरी का काम करने वाले युवक की रहस्यमय मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना
धमदाहा. धमदाहा- बीकोठी मुख्यमार्ग पर नंदग्राम नहर के समीप स्कूटी सवार फेरी का काम करने वाले युवक की रहस्यमय मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बीकोठी से धमदाहा की तरफ आ रहा फेरीवाला नंदग्राम नहर के समीप अचानक से गिर पड़ा . इसके बाद पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने इसकी सूचना धमदाहा थाना को दी. पुलिस पदाधिकारी कुमार अभिनव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. पहचान की कोशिश में धमदाहा पुलिस जुटी हुई है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. फोटो. 25 पूर्णिया 24- मौके पर पहुंची पुलिस
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




