नीदरलैंड की महिला हॉकी खिलाड़ी पहुंची खूंटी
Updated at : 31 Jan 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>प्रतिनिधि, खूंटी.</H2> नीदरलैंड की एचसी ब्लूमेंडाल महिला हॉकी क्लब की खिलाड़ी खूंटी पहुंच गयी हैं. उन्होंने शुक्रवार को जिले के छह गांव डिगरी, खटंगा, गनगीरा, ममरला और उयुर का भ्रमण
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
नीदरलैंड की एचसी ब्लूमेंडाल महिला हॉकी क्लब की खिलाड़ी खूंटी पहुंच गयी हैं. उन्होंने शुक्रवार को जिले के छह गांव डिगरी, खटंगा, गनगीरा, ममरला और उयुर का भ्रमण किया. वहां उन्होंने स्थानीय समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उनकी संस्कृति, रहन-सहन और खानपान को जाना. उन्होंने सीनी के लखपति किसान कार्यक्रम की कार्यप्रणाली को भी जाना. इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. खिलाड़ियों ने भी मेहमानों के स्वागत करने के तरीके को नजदीक से देखा. नीदरलैंड की खिलाड़ियों ने ग्रामीणों से मुलाकात की. वहीं बच्चों को हॉकी खेल के बारे में जानकारी दी. नीदरलैंड के खिलाड़ी खूंटी की संस्कृति और आदिवासी परिवेश से काफी प्रभावित हुए. उन्होंने यहां के मेहमान नवाजी की सराहना की. एचसी ब्लोमेंडाल क्लब की सदस्य स्टेला ने कहा कि हमारे लिए यह बेहद खास अनुभव रहा. जिस आत्मीयता से ग्रामवासियों ने हमारा स्वागत किया और हमसे मिले, वो हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा.तीन जिलों के हॉकी खिलाड़ियाें ने आयोजित किये कार्यक्रम :
जानकारी के अनुसार कलेक्टिव्स फॉर इंटीग्रेटेड लाइवलीहुड इनिशिएटिव्स (सीनी) खूंटी, गुमला और सिमडेगा जिलों के हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी कार्यक्रम का आयोजन किया है. इसकी शुरुआत शुक्रवार को खूंटी से हुई और दो फरवरी को समापन हुआ. कार्यक्रम में नीदरलैंड की प्रतिष्ठित बोवेलेंडर फाउंडेशन के सीइओ, ओलिंपियन फ्लोरिस बोवेलेंडर अपने फाउंडेशन के सदस्यों के साथ हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने हॉकी कार्यक्रम के लिए 170 हॉकी स्टिक्स और अन्य उपकरण प्रदान किया. कार्यक्रम के तहत नीदरलैंड के हॉकी खिलाड़ी खूंटी के जमीनी स्तर के हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे. उन्होंने जिले के क्षेत्रीय विकास केंद्रों और राज्य खेल छात्रावास के खिलाड़ियों को भी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा. कार्यक्रम के तहत एक फरवरी को बिरसा मुंडा स्टेडियम खूंटी में एचसी ब्लोमेंडाल क्लब नीदरलैंड और हॉकी झारखंड इलेवन के बीच मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच का आयोजन किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




