नारदीगंज में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज

Updated:
विज्ञापन
नारदीगंज में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज

प्रतिनिधि, नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सूरज पासवान ने की. उन्होंने कहा शुक्रवार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सूरज पासवान ने की. उन्होंने कहा शुक्रवार को गांधी इंटर विद्यालय नवादा के मैदान में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होना है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भाग लेना है. वहां जाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गयी है. शुक्रवार को प्रत्येक बूथ से वाहन खुलेगी. आप सभी बूथ पर पहुंचे और इसी वाहन से नवादा में आयोजित सम्मेलन में शामिल होकर सफल बनाने में भूमिका निभाना है. सरकार के महत्वाकांक्षी योजना को आमलोगों तक पहुंचाने का दायित्व आप सभी के कंधों पर है. इसका भी ख्याल रखना है. पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को है. उनके जन्मदिन मनाने की भी तैयारी शुरू कर दी गयी है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवारा मानना है. इस पखवारे में स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण, रक्तदान शिविर समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. मौके पर भाजपा के प्रखंड महामंत्री पूर्वी राजीव कुमार, अभय कुमार, जयमंगल चौहान, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, गोविंद मांझी समेत अन्य लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola