ePaper

नारायणपुर उच्च विद्यालय में चहारदीवारी नहीं

Updated at : 13 Dec 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
नारायणपुर उच्च विद्यालय में चहारदीवारी नहीं

प्रतापपुर. प्रखंड के नारायणपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में चहारदीवारी नहीं रहने से बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. विद्यालय परिसर में हमेशा मवेशी घूमते रहते हैं.

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रखंड के नारायणपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में चहारदीवारी नहीं रहने से बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. विद्यालय परिसर में हमेशा मवेशी घूमते रहते हैं. गंदगी पसरी रहती है. बच्चे अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं. विद्यालय में चोरी की घटना होती रहती है. अब तक छह बार विद्यालय में चोरी हो चुकी है. 11 दिसंबर की रात विद्यालय से स्मार्ट टीवी, इन्वर्टर व स्ट्रेबलाइजर सहित कई सामान की चोरी हो गयी. प्रधानाध्यापक परशुराम महतो ने कहा कि विद्यालय में भवन के साथ-साथ चहारदीवारी का भी अभाव है. विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधे को बचाने के लिए तार की जाली लगायी है, लेकिन इसे किसी ने तोड़ दिया है. चहारदीवारी के लिए विभाग को कई बार पत्र लिखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola