नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपित गिरफ्तार

नाथनगरः नाथनगर मे किराये के मकान में रह रही बिहपुर की नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला सामने आया है. लड़की चंपानगर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में
नाथनगरः नाथनगर मे किराये के मकान में रह रही बिहपुर की नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला सामने आया है. लड़की चंपानगर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही थी. गुरुवार सुबह कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान मसकन बरारीपुर निवासी अभियुक्त अभिषेक कुमार द्वारा शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया गया. बच्ची की मां ने थाना में केस दर्ज कराया. नाथनगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अंसारी ने बताया कि घटना में नाबालिग बच्ची को अभियुक्त के साथ 24 घंटे के अंदर इशाकचक इलाके से बरामद कर लिया गया. अभियुक्त को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है. नाबालिग की मेडिकल करायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










