Motihari: विद्यालयों के चहारदीवारी का होगा निमार्ण

Edited by AMRITESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Motihari:मोतिहारी. अंकुरण परियोजना अथवा पोषण वाटिका को लेकर जिले के वैसे विद्यालय जहां चाहरदीवारी की आवश्यकता है अथवा पूर्व से उपलब्ध चहारदीवारी का ऊंचीकरण की आवश्यकता है में चहारदिवारी का

विज्ञापन

Motihari:मोतिहारी. अंकुरण परियोजना अथवा पोषण वाटिका को लेकर जिले के वैसे विद्यालय जहां चाहरदीवारी की आवश्यकता है अथवा पूर्व से उपलब्ध चहारदीवारी का ऊंचीकरण की आवश्यकता है में चहारदिवारी का निर्माण कराया जाएगा .वहीं जहां ऊंचीकरण की आवश्यकता है उस विद्यालय की चहारदीवारी का ऊंचा किया जाएगा.ऐसे विद्यालयों की सूची डीपीओ ने तलब की है. डीपीओ पीएम पोषण योजना प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता इस मामले में पीएम पोषण योजना के सभी बीआरपी को पत्र लिख कर विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.डीपीओ ने कहा है कि स्थलीय जांच के बाद सूची तैयार की जानी है.गलत सूची उपलब्ध कराने पर संबंधित बीआरपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.बताते चलें कि जिले में कुल 909 विद्यालयों में पोषण वाटिका की स्थापना की जानी है.इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को पांच -पांच हजार रुपये उपलब्ध कराये गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola