ePaper

मोदी को पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए : मुख्यमंत्री

Updated at : 09 Mar 2026 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी को पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी को ‘पहले इस्तीफा देना चाहिए’, क्योंकि वे लोगों के वोट से प्रधानमंत्री बने थे, जिनके नाम चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान मनमाने ढंग से हटाये जा रहे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी को ‘पहले इस्तीफा देना चाहिए’, क्योंकि वे लोगों के वोट से प्रधानमंत्री बने थे, जिनके नाम चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान मनमाने ढंग से हटाये जा रहे हैं.

सुश्री बनर्जी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए. सीएम ने पश्चिम बंगाल में जारी एसआइआर प्रक्रिया के विरोध में यहां धर्मतला में धरने के दौरान कहा: अगर मोदी 2024 में इस मतदाता सूची के आधार पर प्रधानमंत्री बन सकते हैं, तो इसमें शामिल लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल क्यों नहीं करने दिया जाना चाहिए? उन्होंने सवाल किया कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पांच मार्च को अचानक इस्तीफा क्यों देना पड़ा और कहा : इसकी जांच होनी चाहिए; उनके कार्यकाल के अभी तीन साल बाकी थे. उन्हें उस दिन बागडोगरा में राष्ट्रपति का स्वागत करना था. क्या उन्हें अचानक दिल्ली बुलाया गया और इस्तीफा देने को कहा गया?

मुख्यमंत्री ने आशंका जतायी कि क्या मोदी सरकार इस पद पर ‘हां में हां मिलाने वाले’ व्यक्ति को बैठाना चाह रही है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने यह भी सवाल किया कि पश्चिम बंगाल के पूर्व में राज्यपाल रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पिछले साल जुलाई में अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया था. उन्होंने कहा: क्या इस मामले की जांच होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि सीबीआइ और इडी पर दबाव होगा. आप जांच का जिम्मा हमारी सीआइडी को सौंपिए, वे इसे कर देंगे. धनखड़ इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं और राज्य में अपने कार्यकाल के दौरान ममता बनर्जी सरकार के साथ उनके अक्सर टकराव होते रहे थे. उन्होंने दावा किया कि तार्किक विसंगति का मुद्दा केवल पश्चिम बंगाल के एसआइआर में सामने आया है. यह एक सोची-समझी साजिश है.

घुसपैठ के मुद्दे पर क्या कहा मुख्यमंत्री ने

सुश्री बनर्जी ने कहा कि तृणमूल के सत्ता में होने के कारण ही सभी लोग सुखी जीवन जी रहे हैं. उन्होंने विस्तार से बताये बिना कहा: लेकिन अगर ऐसा होता है कि हम किसी दिन सत्ता में नहीं रहते हैं, तो यह जान लेना चाहिए कि जब कोई समुदाय एकजुट होता है, तो वे पल भर में कुछ भी नष्ट कर सकता है. मैंने सुना है कि भाजपा यह दुष्प्रचार कर रही है कि मैंने बंगाल में मुसलमानों की घुसपैठ में मदद की है. यह लोग आजादी के समय से राज्य में हैं. उस समय तो मेरा जन्म भी नहीं हुआ था, इसलिए वे उनकी घुसपैठ की योजना नहीं बना सकती थीं.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola