गोली से जख्मी मो जब्बार की इलाज के दौरान हुई मौत

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

मो जब्बार उद्दीन को पिछले माह ही 19 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि में ही हत्या करने की नीयत से सोये अवस्था में ही बदमाशों ने गोली मार दी थी.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के जोगनी गांव निवासी मो जब्बार उद्दीन जो कि चुटिया पहाड़ गांव में घर बना कर रह रहे थे, उसे पिछले माह ही 19 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि में ही हत्या करने की नीयत से सोये अवस्था में ही बदमाशों ने गोली मार दी थी. जिससे मो जब्बार उद्दीन गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. सूचना पर पहुंचीं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया था. जहां से चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया था. जहां मंगलवार की रात में ही इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. विदित हो कि मो जब्बार उद्दीन को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में जख्मी के पुत्र दानिश वारसी ने थाना में चुटिया पहाड़ के ही मो. सहमत, मो रियाज, मो कलीम और अमरपुर थाना क्षेत्र के चोरबैय गांव के मो. राजा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल कर ही रही थी कि इसी बीच इलाज के क्रम में ही मो जब्बार उद्दीन का भागलपुर में मौत हो गयी. थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब आरोपियों पर हत्या का मामला चलेगा. घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया हैं. थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों पर नजर रखी जा रही हैं. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola