ePaper

मनरेगा से संचालित कार्यों की हुई जांच

Updated at : 27 Dec 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा से संचालित कार्यों की हुई जांच

प्रतापपुर. जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार पंडित ने शनिवार को भरही पंचायत पहुंच कर मनरेगा से संचालित कार्यों की जांच की. इस दौरान भरही, मरका, जोलहाबिगहा, तुंबिया, नौकाडीह समेत अन्य

विज्ञापन

प्रतापपुर. जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार पंडित ने शनिवार को भरही पंचायत पहुंच कर मनरेगा से संचालित कार्यों की जांच की. इस दौरान भरही, मरका, जोलहाबिगहा, तुंबिया, नौकाडीह समेत अन्य गांवों में गये और मनरेगा से संचालित डोभा व तालाब की जांच की. साथ ही काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की. इस संबंध में डीपीओ ने कहा कि पंचायत में मनरेगा से संचालित कई कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत उपायुक्त से की गयी थी. उपायुक्त के निर्देश पर योजनाओं की जांच की गयी. साथ ही मजदूरों का सत्यापन किया गया. जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी. मौके पर बीपीओ, मुखिया, पंचायत सचिव व जेई को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola