महिला को अगवा कर बेतिया में बेचा, पांच गिरफ्तार

मोतिहारी. शहर के राजाबाजार की एक महिला को अगवा कर पश्चिम चंपारण में बेंच दिया गया था. नगर पुलिस ने गुरुवार की रात महिला को सकुशल बरामद कर मानव व्यापार
मोतिहारी. शहर के राजाबाजार की एक महिला को अगवा कर पश्चिम चंपारण में बेंच दिया गया था. नगर पुलिस ने गुरुवार की रात महिला को सकुशल बरामद कर मानव व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. महिला का अपहरण 27 जुलाई 2024 को हुआ था. तब से उसे पश्चिम चंपारण के लौरिया के बनकटवा में बंधक बनाकर रखा गया था. गिरफ्तार बदमाशों में पश्चिम चंपारण के लौरिया के बनकट गांव का बंका साह, जगदीश साह व हरिशंकर साह के अलावा राजाबाजार बेगमपुर बैलखाना की माया देवी व कोटवा अहिरौलिया की सबिता देवी शामिल हैं. इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. सभी से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना को लेकर पीड़िता के भाई राजाबाजार पश्चिमी गोपालपुर निवासी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन दो बच्चों की मां है. वह मंदबुद्धि की है. 27 जुलाई को अचानक घर से लापता हो गयी. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि उसको माया देवी, सबिता देवी व हरि ठाकुर के साथ देखा गया है. छानबीन करने पर पता चला कि तीनों ने उसे अगवा कर बेच दिया है. छापेमारी में इंस्पेक्टर विजय कुमार, दारोगा श्रीराम राम, आनंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. बंका के हाथों बेची गयी थी महिला पुलिस का कहना है कि बंका साह ने मोटी रकम देकर महिला को खरीदा था. वह महिला को बंधक बना अपने घर में रखा था. जगदीश ने बिचौलिया का काम किया था. हरिशंकर, माया व सबिता ने बहला-फुसला कर महिला को अगवा किया था. तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










