ePaper

Dhanbad News : विश्वकर्मा में उत्पादन लक्ष्य को ले संयुक्त मोर्चा की प्रबंधन के साथ बैठक

Updated at : 26 Sep 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : विश्वकर्मा में उत्पादन लक्ष्य को ले संयुक्त मोर्चा की प्रबंधन के साथ बैठक

Dhanbad News : विश्वकर्मा में उत्पादन लक्ष्य को ले संयुक्त मोर्चा की प्रबंधन के साथ बैठक

विज्ञापन

Dhanbad News : विश्वकर्मा परियोजना में सुरक्षा को ध्यान में रखकर उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए परियोजना पदाधिकारी कार्यालय धनसार में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक शुक्रवार को की गयी. बैठक में परियोजना पदाधिकारी ने उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की. पीओ संजय कुमार ने कहा कि 17 जून से शुरू हुई भारी बारिश के कारण पिछले तीन महीने से उत्पादन में काफी कमी आयी है. ट्रेड यूनियन के नेताओं ने कहा कि किसी भी हाल में परियोजना को बंद नहीं होने दी जायेगी. बैठक में संयुक्त मोर्चा के नंदलाल महतो, बलवंत सिंह, विनय सिंह, एसएस चौहान, सोनू कुमार, रवि शंकर सिंह, कुंवर सिंह, रविंदर सिंह, एसएन तिवारी, उमेश दुसाध, बजरंगी कुमार आदि थे. इस संबंध में धनसार कोलियरी के प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि बारिश के कारण उत्पादन लक्ष्य से पीछे है. मजदूरों व यूनियनों का साथ मिल रहा है, अब लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola