मध्याह्न भोजन कर्मी बेमियादी हड़ताल पर, काम ठप

Published by : LALITANSOO Updated At : 26 Aug 2025 9:36 PM

विज्ञापन

<P>दीपक 12</P>समान वेतन की मांग की, किया गया धरना-प्रदर्शन <P>वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर </P>बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े कर्मचारी

विज्ञापन

दीपक 12

समान वेतन की मांग की, किया गया धरना-प्रदर्शन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. समान वेतन की मांग को लेकर शुरू हुई इस हड़ताल के कारण जिला व प्रखंड स्तर के सभी कार्यालयों में कामकाज ठप है. हड़ताल के पहले दिन, जिला स्तरीय कार्यालय के कर्मचारी व प्रखंडों के साधन सेवियों ने काम का बहिष्कार कर दिया. कर्मचारियों ने जिला कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया.

ये है कर्मचारियों की मांग

संघ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार व जिला सचिव चंदन कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांग मध्याह्न भोजन योजना के कर्मियों को बिहार शिक्षा परियोजना में कार्यरत कर्मियों के बराबर वेतन मिले. बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना कार्यकारिणी समिति की 10, 12 व 18 में हुई बैठकों में समान वेतन का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन लागू नहीं किया गया. प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष व सचिव के अलावा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखापाल, सभी प्रखंडों के साधन सेवी व अन्य कर्मी भी शामिल थे. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार, पटना के उस आदेश की भी कड़ी निंदा की, जिसमें हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को सेवा से हटाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola