मधुपुर गांव में आग लगने से फूस का घर जलकर राख

पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में शुक्रवार की आधी रात ओल्फेन हांसदा का फूस का घर जल कर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया,
पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में शुक्रवार की आधी रात ओल्फेन हांसदा का फूस का घर जल कर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. देखते ही देखते कुछ ही देर में घर में रखे अनाज धान,चावल, कपड़ा, बर्तन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, लेबर कार्ड, राशन कार्ड आदि जरूरी कागजात जल कर खाक हो गया. पीड़ित परिवार ने सरकारी मुआवजा सहित अबुआ आवास निर्माण की मांग प्रखंड सह अंचल अधिकारी पाकुड़िया से की है. जानकारी के अनुसार ओल्फेन हांसदा एवं उसके परिवार शुक्रवार की रात खाना खाकर सभी सो गए. रात में करीब दो बजे जब उसका एकाएक नींद टूटा तो देखा कि उसके घर में आग लग गयी है तब उसने अपने परिवार एवं पड़ोसियों को हो हल्ला मचा कर उठाया. सभी ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ पाया और सबकुछ जल कर खाक हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




