मधाइपुर में कच्ची सड़क से आवागमन में हो रही परेशानी

बारिश के मौसम में चलने के लायक नहीं रह जाती है सड़क बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत के विद्यानंदपुर गरीब नवाज मदरसा से बनियाटोली गांव, प्राथमिक विद्यालय बनियाटोली होते हुए बांध
बारिश के मौसम में चलने के लायक नहीं रह जाती है सड़क बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत के विद्यानंदपुर गरीब नवाज मदरसा से बनियाटोली गांव, प्राथमिक विद्यालय बनियाटोली होते हुए बांध ढाला से कदमगाछी प्रधानमंत्री सड़क तक कच्ची सड़क होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है. बारिश के मौसम में यह रास्ता बंद हो जाता है. आज तक इस सड़क में किसी योजना से काम नहीं होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा की किसी भी प्रतिनिधि ने इस पर ध्यान नहीं दिया है. स्थानीय मुखिया असरार अहमद ने बताया की सड़क की लंबाई अधिक होने से पंचायत के विकास फंड से कार्य कराना संभव नहीं है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़क निर्माण के लिए सांसद, विधायक को आवेदन दिये जाने के बाद भी आज तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई है. जब की यह सडक बारसोई और कदवा प्रखंड के गांव को जोड़ती है. सड़क के बन जाने से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा. लोगों को 20 किमी अधिक दुरी तय कर अनुमंडल मुख्यालय, बारसोई रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है. दो गांव के लोगों का कब्रिस्तान जाने का एकमात्र यही सड़क है. सड़क नहीं बन रहा है. सडक निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं होती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में लोग इस का जवाब देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




