ePaper

दहेज प्रथा को रोकने में अहम भूमिका निभाता है वैवाहिक परिचय सम्मेलन : संजय

Updated at : 31 Aug 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रथा को रोकने में अहम भूमिका निभाता है वैवाहिक परिचय सम्मेलन : संजय

NAWADA NEWS.हलवाई महासभा बिहार प्रदेश ने रविवार को प्रदेश स्तरीय गणपति महोत्सव एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन शहर के बुद्धा रेजेंसी में किया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेशजी की पूजा अर्चना से हुई.

विज्ञापन

नवादा में हलवाई समाज का प्रदेश स्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित

कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, समाज को मजबूती देने पर जोर

बिहार के विभिन्न जिलों के अलावे झारखंड, यूपी आदि राज्यों के भी प्रतिनिधि हुए शामिल

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

हलवाई महासभा बिहार प्रदेश ने रविवार को प्रदेश स्तरीय गणपति महोत्सव एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन शहर के बुद्धा रेजेंसी में किया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेशजी की पूजा अर्चना से हुई. हलवाई महासभा के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया. इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया. कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक, समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं महिला पदाधिकारियों का शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान समाज में बढ़ती उम्र में लड़के-लड़कियों की शादी को लेकर भी चिंता व्यक्त की गयी. इस विषय पर भी विचार किया गया कि किस तरह से समाज के बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करें और उनकी शादी भी समय पर हो. समाज में वैवाहिक कार्यक्रम को सुलभ बनाने पर जोर दिया गया. सम्मेलन में युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया व अपने विचार व्यक्त किये. वहीं विभिन्न क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया.

सामाजिक जागृति जरूरी

उत्तर प्रदेश चायल के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रेरणादायी कार्य के लिए हलवाई समाज बिहार के लोग बधाई के पात्र हैं. इस तरह के आयोजन से समाज में एक नयी विचारधारा का प्रवाह होगा. वैवाहिक परिचय सम्मेलन आज के समय की जरूरत है. ऐसे आयोजन के माध्यम से जहां मनपंसद रिश्ता मिलने में आसानी हो जाती है, वहीं दहेज प्रथा जैसी बीमारी को रोकने में भी मदद मिलती है. एमवीएमएस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋचा योगमयी ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में विवाह एक पवित्र संस्कार और सात जन्मों का साथ होता है. ऐसे आयोजनोें से दो परिवारों को शादी संबंध स्थापित करने में काफी सहूलियत होती है. हलवाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद गुप्ता ने वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित होने से समाज को अपने बच्चों के रिश्ते तय करने में आसानी होती है. हलवाई महासभा के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों का परिचय करवाना, समाज में रिश्तों के संजाल को मजबूत करना.

समाज की राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान

झारखंड मुक्ति मोर्चा सेंट्रल कमेटी के पूर्व सदस्य सह पलामू जिला हलवाई समाज जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने समाज को संगठित व सशक्त कर राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. नगर पंचायत वारिसलीगंज की अध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए. ऐसे आयोजन से समाज को गति मिलती है. कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव प्रसाद गुप्ता व मंच संचालन मुकुल मोहन गुप्ता ने किया. मौके पर कोषाध्यक्ष रीतेश कुमार, गया जी कान्यकुब्ज हलवाई महासभा के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, बगहा के अध्यक्ष रविकिरण गुप्ता, रफीगंज संगीता गुप्ता, अंजनी कुमार गुप्ता, उत्तम गुप्ता, सुनील चंद्रा, पप्पू गुप्ता, सीता देवी, रणविजय कुमार, दिलीप राज गुप्ता तिलौथू, जिला के सतीश कुमार समेत दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola