Darbhanga News: प्रबंधन की आवश्यकता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में

Darbhanga News:बुधवार को एमबीए के नव नामांकित छात्रों के दीक्षारंभ कार्यक्रम में वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. एचके सिंह ने कहा कि प्रबंधन की आवश्यकता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में है.
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के पीजी वाणिज्य व व्यवसाय प्रशासन विभाग में बुधवार को एमबीए के नव नामांकित छात्रों के दीक्षारंभ कार्यक्रम में वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. एचके सिंह ने कहा कि प्रबंधन की आवश्यकता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में है. समय प्रबंधन, वित्त प्रबंधन, उपलब्ध संसाधनों का समुचित प्रबंधन कर सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने का प्रयास हम सभी करते हैं. उन्होंने छात्रों से प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त कर भविष्य में अच्छे प्रबंधक बन राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की, ताकि देश 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य को प्राप्त कर सके.
उपलब्ध संसाधनों का समुचित लाभ लें छात्र- प्रो. दिनेश
विभागाध्यक्ष सह निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद गुप्ता ने छात्रों से विभाग में उपलब्ध संसाधनों का समुचित लाभ लेने की बात कही. वर्गों में शत-प्रतिशत सहभागिता देने, विभाग के मूल्यों का संवहन करने को कहा. डॉ दिवाकर झा ने छात्रों को जीवन की नई शुरुआत और लक्षित मंजिल प्राप्त करने की शुभकामना दी. अतिथियों का स्वागत डॉ निर्मला कुशवाहा ने किया. डॉ संजय कुमार झा ने विभाग का संक्षिप्त परिचयात्मक विवरण प्रस्तुत किया. विभाग के सभी संकाय सदस्यों से छात्रों का परिचय हुआ. छात्रों की उपस्थिति प्रो. श्याम कुमार ने ली. विभागीय पुस्तकालय तथा अन्य संबंधित जानकारी पुस्तकालय प्रभारी डॉ आशीष कुमार झा ने दी. संचालन सीनियर रिसर्च फेलो पायल कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय कुमार ठाकुर ने किया. इससे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




