Bhagalpur news गंगा में मछली पकड़ने के दौरान अधेड़ डूबा, तलाश जारी

Edited by JITENDRA TOMAR
Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज के गंगा घाट पर रविवार को मछली पकड़ने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति गंगा में डूबकर लापता हो गया.

विज्ञापन

सुलतानगंज के गंगा घाट पर रविवार को मछली पकड़ने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति गंगा में डूबकर लापता हो गया. घटना अजगैबीनाथ मंदिर घाट पर हुई.लापता अधेड़ की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 बरैठा मुसहरी निवासी मुनेश्वर मांझी (50) के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से खाना खाकर अपने नाती के साथ मछली पकड़ने के लिए मंदिर घाट गए थे.बताया गया कि मुनेश्वर मांझी ने अपने नाती को गंगा किनारे पहाड़ी पर बैठा दिया और स्वयं मछली पकड़ने के लिए गंगा में गोता लगाया, लेकिन इसके बाद वह दोबारा पानी से बाहर नहीं निकले. साथ गए लोगों ने बताया कि काफी देर तक बाहर नहीं आने पर करीब एक घंटे तक गंगा में उनकी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.घटना की जानकारी वार्ड पार्षद और परिजनों को दी गई, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.नगर परिषद की ओर से स्थानीय गोताखोरों को खोजबीन में लगाया गया है. वहीं सूचना मिलने पर बीडीओ संजीव कुमार, आरओ शालिनी कुमारी और नगर परिषद की टाउन प्लानर सुषमा शिल्पी भी देर शाम तक घटनास्थल पर मौजूद थे.शाम तक गंगा में खोजबीन जारी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लापता अधेड़ का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग गंगा घाट पर जुट गए और लापता व्यक्ति के मिलने की उम्मीद में घाट पर डटे रहे. स्थानीय लोगों ने गंगा किनारे एसडीआरएफ टीम की स्थायी तैनाती की मांग की है, ताकि डूबने जैसी घटनाओं में समय रहते बचाव कार्य संभव हो सके.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola