महाराजा अग्रसेन की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम पूर्वक मना

Updated at : 24 Sep 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम पूर्वक मना

महाराजा अग्रसेन की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम पूर्वक मना

विज्ञापन

कटिहार अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी. शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे पंडित जयप्रकाश पांडे ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजा व स्थापना के साथ किया. ट्रस्ट के सचिव सुरेश अग्रवाल धर्मपत्नी सहित वैदिक विधि से पूजन में सम्मिलित हुए. दोपहर 3:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई. घोड़े, पालकी, रथ और बैंड-बाजे की ध्वनि से पूरा शहर गूंज उठा. अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यह यात्रा पुनः अग्रसेन भवन में संपन्न हुई. शुभारंभ मेयर उषा अग्रवाल, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. संध्या 7:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. संयोजन की जिम्मेदारी विजय अग्रवाल, विकास खंडेलिया, तनुजा खंडेलिया ने निभायी. शुभारंभ परिधि अग्रवाल की मनमोहक गणेश वंदना से हुआ. बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी. निर्णायक मंडल में सीमा केजरीवाल, नीलम डोकानिया, किरण खंडेलिया, बीना देवी तंबाखुवाला शामिल रही. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विदुषी अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार अवनी अग्रवाल, तृतीय पुरस्कार अनिका अग्रवाल, नृत्य प्रतियोगिता 5–8 वर्ष आयु वर्ग मे. प्रथम पुरस्कार आरवी अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार हार्दिक खंडेलिया एवं तनविका अग्रवाल, तृतीय पुरस्कार निष्का काटारुका, नृत्य प्रतियोगिता 9–12 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार आसवी गोयनका, शगुन अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार पलक अग्रवाल, तृतीय पुरस्कार आध्या अग्रवाल, सान्वी अग्रवाल, सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार, उपहार और प्रमाणपत्र प्रदान किये गये. बच्चों का उत्साहवर्धन करने में संस्था के सचिव सुरेश अग्रवाल, गोपी तंबाकूवाला, अरुण परशुरामपुरिया, प्रकाश तंबाकूवाला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त पूरे समाज के बीच भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गयी. सफल बनाने में श्रवण मोर, राधेश्याम अग्रवाल, संजीव सुरेखा, प्रकाश भोपालका, संजय केजरीवाल, अमित सुरेका, संदीप रामुक़ा, डॉ संदीप अग्रवाल सहित समाज के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola