युवाओं और महिलाओं में स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया

युवाओं और महिलाओं में स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया
लोहरदगा़ सोसायटी फॉर इंप्लॉयमेंट ऑफ रूरल वीमेन (सर्वो) द्वारा मेन रोड किस्को लोहरदगा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य जिले के स्थानीय और भावी उद्यमियों को भारत सरकार की योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना था. कार्यक्रम में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और जानकारी प्राप्त की. सहायक निदेशक ज्योत्सना गुड़िया ने स्वागत संबोधन किया और मंच संचालन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों काे हरित पौधा भेंट कर स्वागत व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि रवि शंकर ने एमएसएमइ उद्यमियों के लिए झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. एलडीएम और बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि सृष्टि कुमारी एवं गुलाम मोहम्मद ने ऋण, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी और वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया. संचालक सुखमनी लकड़ा ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया. मास्टर ट्रेनर अमोलीना सारस ने अपने सफल उद्यमी बनने की कहानी और आई बाधाओं को साझा करते हुए हिम्मत बनाये रखने की सलाह दी. ज्योत्सना गुड़िया ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए भावी उद्यमियों को एमएसएमइ मंत्रालय की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया. इस कार्यक्रम से युवाओं और महिलाओं में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा. प्रतिभागियों ने अपने उद्यम शुरू करने और स्थानीय रोजगार सृजन में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




