Motihari : सात सितंबर को लगेगा 3 घंटे 30 मिनट का चंद्र ग्रहण, इस बार होगा ब्लड मून

Updated:
विज्ञापन
Motihari : सात सितंबर को लगेगा 3 घंटे 30 मिनट का चंद्र ग्रहण, इस बार होगा ब्लड मून

भादो की पूर्णिमा के मौके पर चंद्रग्रहण लगेगा, जो सबसे लंबा ग्रहण माना जा रहा है.

विज्ञापन

-भादो की पूर्णिमा पर इस साल लगेगा सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

मोतिहारी. भादो की पूर्णिमा के मौके पर चंद्रग्रहण लगेगा, जो सबसे लंबा ग्रहण माना जा रहा है. इस दिन जिले के प्रमुख मंदिरों के कपाट निर्धारित समय से नौ घंटे पहले ही बंद हो जायेंगे. आरती समय से पहले ही संपन्न करायी जायेगी. मंदिर के कपाट बंद कर दिये जायेंगे. चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा. वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा. जो 7 सितंबर को रात 9:57 मिनट से शुरू होकर रात 1:27 बजे तक रहेगा. भारत के अलावा इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली समेत यूरोप के कई देशों में देखा जा सकता है. साथ ही अफ्रीका के अधिकतर देश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा. पूजा-पाठ, खाना पकाना या शुभ कार्य करना कार्य करना वर्जित माना जाता है. ग्रहण से पहले का अशुभ समय सूतक काल चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लगता है. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा नहीं की जाती.

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है

चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इस स्थिति में सूर्य का प्रकाश सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता और चंद्रमा अंधकारमय दिखने लगता है. 7 सितंबर को दिखाई देने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है.

तीन प्रकार के होते हैं चंद्र ग्रहण

-पूर्ण चंद्र ग्रहण: चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाता है और लालिमा लिए दिखता है, इसे ब्लड मून भी कहते हैं.

-आंशिक चंद्र ग्रहण: चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही पृथ्वी की छाया में आता है.

-उपछाया चंद्र ग्रहण: चंद्रमा केवल पृथ्वी की हल्की छाया में आता है, जिससे ये थोड़ा-सा धुंधला दिखता है, यह परिवर्तन मुश्किल से नजर आता है. इस ग्रहण की धार्मिक मान्यता नहीं होती है.

आसमान में दिखेगा ब्लड मून

7 सितंबर को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है. यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा. जब चंद्रमा पूरी तरह से धरती की छाया में होता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है. जिस वजह से इसे ब्लड मून कहते हैं.

कब लगेगा चंद्रग्रहण

-चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू : दोपहर 01:57 बजे से

– चंद्रग्रहण आरंभ का समय : रात में 9:57 बजे से मध्यरात्रि 1: 27 बजे तक.

– पूर्ण ग्रहण, चंद्रमा पूरी तरह से ढक जाएगा : मध्यरात्रि 11:01 बजे से 12:23 बजे तक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola