ePaper

लोकपाल ने मनरेगा से संचालित कार्यों की जांच की

Updated at : 26 Dec 2025 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
लोकपाल ने मनरेगा से संचालित कार्यों की जांच की

प्रतापपुर. मनरेगा लोकपाल संध्या प्रधान शुक्रवार को प्रतापपुर पहुंचे. इस दौरान प्रखंड में मनरेगा से संचालित योजनाओं की जांच की. मरका, राजपुर, जोलहा बिगहा समेत अन्य गांवों में डोभा व

विज्ञापन

प्रतापपुर. मनरेगा लोकपाल संध्या प्रधान शुक्रवार को प्रतापपुर पहुंचे. इस दौरान प्रखंड में मनरेगा से संचालित योजनाओं की जांच की. मरका, राजपुर, जोलहा बिगहा समेत अन्य गांवों में डोभा व तालाब की जांच की. मजदूर, मनरेगा बोर्ड व मजदूरों की मजदूरी की सत्यापन की. मजदूरों से कार्य व लेबर डिमांड के बारे में पूछताछ की. मुखिया व जेई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. योजना में काम के अनुसार ही लेबर डिमांड कर भुगतान करने, बाहर में रह रहे मजदूरों का डिमांड नहीं करने व फर्जी मजदूरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही. लोकपाल ने कहा कि मनरेगा से संचालित कार्यों में अनियमितता बरते जाने की शिकायत भरही पंचायत के लोगों ने उपायुक्त से की थी, जिसकी जांच करने के लिए यहां पहुंचे है. जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगा. मौके पर कई शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola