bhagalpur news. मूलभूत सुविधा की मांग को लेकर लोक मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने गुरुवार काे टीएनबी काॅलेज में प्रदर्शन किया

विज्ञापन

छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने गुरुवार काे टीएनबी काॅलेज में प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा के नेतृत्व में छात्रहित की अनदेखी करने व मूलभूत सुविधा की कमी काे लेकर आवाज उठाया. मंत्र के छात्र नेताओं का कहना था कि पिछले माह 11 सूत्री मांगाें काे लेकर कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था. इसमें छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ पानी, शौचालय की बेहतर व्यवस्था, नियमित रूप से कॉमन रूम खोलना, वर्षों से बंद पड़े जिम को छात्रों के लिए खोलना, कैंटीन चालू कराना, लाइब्रेरी में सत्र से संबंधित किताबें उपलब्ध कराना, जर्जर पड़े भवन की मरम्मत, ई-लाइब्रेरी की शुरुआत करने की मांग की गयी थी. प्राचार्य ने सभी मांगाें काे पूरा करने की बात कही थी, लेकिन ज्यादातर मांगाें पर कॉलेज प्रशासन ने अबतक कुछ नहीं किया.

छात्र नेता सत्यम मिश्रा ने कहा कि कॉलेज सभी छात्रों से हर सेमेस्टर में सभी चीजों की फीस वसूल रहा, तो सुविधा क्यों नहीं मिलेगी. ह्रषिकेश प्रकाश ने कहा कि इस तरह की समस्या से साबित हाेता है कि कॉलेज में शैक्षणिक अराजकता व भ्रष्टाचार का बोलबाला है. मौके पर कॉलेज उपाध्यक्ष बिट्टू कुमार, रमन राठौड़, आर्यन झा, रूप प्रताप, शुभम कुमार, अभिनंदन, राहुल, वसीम, नंदन, दिव्यमणि आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola