पांच अक्तूबर तक सभी पदाधिकारियों की छुट्टी हुई रद्द

Updated:
विज्ञापन
पांच अक्तूबर तक सभी पदाधिकारियों की छुट्टी हुई रद्द

आसन्न विधानसभा निर्वाचन को दृष्टि में रखते गठित कोषांगों द्वारा अब तक किये गये कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की कोषांग के कार्यों की समीक्षा

सहरसा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आसन्न विधानसभा निर्वाचन को दृष्टि में रखते गठित कोषांगों द्वारा अब तक किये गये कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में प्रशिक्षण कोषांग को मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया. वाहन कोषांग समीक्षा के क्रम में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान केंद्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार रूट प्लान के साथ वाहन के प्रकार, संख्या के साथ एवं जिले के तटबंध के अंदरूनी भाग में निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु संचालन निमित नाव, वाहन संबंधित प्रतिवेदन आगामी दो से तीन दिनों में उपस्थापित करने का निर्देश दिया. सीएपीएफ कोषांग समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गयी कि अर्धसैनिक बलों के आवासन के लिए चिन्हित कुल 184 भवनों में से अधिकांश भवनों का आवश्यकतानुसार संधारण कार्य पूर्ण कर लिया गया है. शेष बचे कार्य को दो से तीन दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया. सामग्री कोषांग समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गयी कि निर्वाचन निमित सामग्रियों के क्रय के लिए वर्क ऑर्डर प्रक्रियाधीन है. समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि दुर्गा पूजा, प्राप्त निर्देश एवं आसन्न विधानसभा आम निर्वाचन को देखते सभी पदाधिकारियों की छुट्टी पांच अक्तूबर तक रद्द कर दी गयी है. सभी कोषांग पूर्व की भांति इस अवधि में कार्यशील रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola