लड़की पसंद नहीं होने से डिप्रेशन में चल रहे युवक ने शादी के चार दिन बाद जहर खा की खुदकुशी

Updated at : 01 Mar 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
लड़की पसंद नहीं होने से डिप्रेशन में चल रहे युवक ने शादी के चार दिन बाद जहर खा की खुदकुशी

<P><H2>हाजीपुर . </H2>सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुआरी गांव में अपने निर्माणाधीन घर में एक युवक ने अपनी शादी के चार दिन बाद ही जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

हाजीपुर .

सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुआरी गांव में अपने निर्माणाधीन घर में एक युवक ने अपनी शादी के चार दिन बाद ही जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. वह शादी से नाराज चल रहा था. मृतक की पहचान सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मठिया गांव निवासी अशोक भारती के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार भारती के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में परिजन के आवेदन के आधार पर पुलिस यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.

बलवा कुआरी गांव में युवक का मकान बन रहा था. उसी मकान के एक कमरे में युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. लोगों ने बताया कि युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था. लड़की पसंद नहीं होने के कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था. परिजनों ने बताया कि बीते 20 फरवरी को उसका तिलक समारोह हुआ था. तिलक के दो दिन बाद 22 फरवरी को उसने शादी करने से मना कर दिया था.

पुलिस के समझाने पर शादी के लिए हुआ था राजी

शादी से इंकार करने पर लड़की वाले ने इसकी शिकायत मांझी थाना की पुलिस से की थी. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना पर बुला कर मामले को मैनेज करा दिया था. परिजनों ने बताया कि बीते 24 फरवरी को रवि की शादी विधि-विधान से संपन्न हो गयी थी. शादी के चार दिन बाद ही वह बैंक में काम होने की बात बताकर हाजीपुर आया था. दोपहर बाद युवक का मोबाइल बंद आने पर परिजन बलवा कुआरी गांव स्थित निर्माणाधीन घर पर पहुंच गये, जहां कमरा भीतर से बंद मिला. किसी तरह घर में उन्होंने प्रवेश किया तो देखा कि रवि अपने बिस्तर पर मृत पड़ा था. लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि रवि दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था.

इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि बलवा कुआरी गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों काे सौंप दिया है. इस मामले में यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola