Dhanbad News: धनबाद में आइबी कार्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

जिले में खुफिया ब्यूरो (आइबी) के कार्यालय और आवासीय परिसर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गयी है. इसे लेकर गोविंदपुर के भेलाटांड़ मौजा की 50 डिसमिल सरकारी जमीन चिह्नित की गयी है.

विज्ञापन

जिले में खुफिया ब्यूरो (आइबी) के कार्यालय और आवासीय परिसर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गयी है. गोविंदपुर अंचल कार्यालय की ओर से आइबी भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का विवरण ट्रेस नक्शा के साथ जिला प्रशासन को भेज दिया गया है. इस संबंध में गोविंदपुर सीओ ने जमीन चिह्नित कर जमीन का पूर्ण विवरण जिले को भेज दिया है. जानकारी के अनुसार आइबी भवन निर्माण के लिए गोविंदपुर अंचल के भेलाटांड़ मौजा के मौजा संख्या 89, खाता संख्या 271, प्लॉट 1120 का 50 डिसमिल रकबा की जमीन चिह्नित की गयी है. यह जमीन सरकारी श्रेणी की बतायी गयी है, जिसे भवन निर्माण के लिए उपयुक्त माना गया है.

ट्रेस नक्शा के साथ भेजी गयी रिपोर्ट : गोविंदपुर अंचल कार्यालय ने इस जमीन का ट्रेस नक्शा तैयार कर पत्र के साथ संलग्न करते हुए जिला प्रशासन को भेजा है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चिह्नित जमीन का नक्शा और आवश्यक विवरण उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आये और विभागीय स्तर पर भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई आगे बढ़ सके.

आइबी कार्यालय बनने से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

औद्योगिक और कोयला क्षेत्र होने के कारण धनबाद सुरक्षा और खुफिया दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय बनने से सुरक्षा एजेंसियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी.

आगे की प्रक्रिया में जिला प्रशासन की भूमिका अहम

भूमि चिह्नित होने के बाद अब जिला प्रशासन की ओर से जमीन के अधिग्रहण, अतिक्रमण मुक्त होने की पुष्टि और लागत निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके बाद प्रस्ताव को संबंधित विभागों और गृह मंत्रालय के समक्ष भेजा जायेगा, ताकि आइबी कार्यालय एवं आवासीय परिसर निर्माण की योजना को अंतिम रूप दिया जा सके.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola