कस्तूरबा की छात्राओं ने बाल विवाह नहीं करने की ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

कुंडहित. लखीबाद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बाल विवाह के मुद्दे पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा समाप्त करने को लेकर छात्राओं को

विज्ञापन

कुंडहित. लखीबाद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बाल विवाह के मुद्दे पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा समाप्त करने को लेकर छात्राओं को जागरूक किया गया. उन्हें बताया गया कि कम उम्र में विवाह करने से क्या-क्या नुकसान होता है. बीइइओ मिलन कुमार घोष ने कहा कि बाल विवाह जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए समाज में जागरुकता फैलाने की जरूरत है. लोगों को इसके दुष्परिणामों से भी अवगत कराना जरूरी है. कहा कि बाल विवाह न केवल सामाजिक कलंक है, बल्कि इससे बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक विकास में बाधाएं उत्पन्न होती है. कहा कि इस अभियान को अपने जीवन और समाज से जोड़ते हुए जन-जन तक इसका संदेश पहुंचाए, ताकि हमारा देश बाल विवाह मुक्त बन सके. कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को बाल विवाह नहीं करने और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने की शपथ दिलाई गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola