करमाटांड़ थाना क्षेत्र से छह साइबर ठग गिरफ्तार

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

छापेमारी. जामताड़ा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र से छह साइबर ठगों

विज्ञापन

छापेमारी. जामताड़ा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र से छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. बताया कि सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पदमडीह गांव के पास कुछ लोग साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं. इसके बाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार राम के नेतृत्व में टीम बनाई गयी और मौके पर छापेमारी की गयी. पुलिस ने टांड़ इलाके में घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियों में रघुनाथपुर गांव के उज्ज्वल कुमार शाही, ताराबहाल गांव के राजेंद्र मंडल, रघुनाथपुर गांव के राजकिशोर शाही, ताराबहाल गांव के अजीत कुमार मंडल, रघुनाथपुर गांव के अमित कुमार शाही और ताराबहल गांव के कुन्दन कुमार मंडल शामिल है. सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है. इनमें 13 मोबाइल फोन, 18 फर्जी सिम कार्ड, एक लैपटॉप और चार मोटरसाइकिल शामिल है. इन सभी उपकरणों का इस्तेमाल साइबर ठगी को अंजाम देने में किया जा रहा था. बताया कि ये सभी गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाल देते थे, जब कोई ग्राहक मदद के लिए कॉल करता, तो ये खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर भरोसा जीत लेते थे. इसके बाद क्विक सपोर्ट और एनी डेस्क जैसे ऐप डाउनलोड करवाकर मोबाइल का एक्सेस ले लेते थे और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी निकालकर पैसे उड़ा देते थे. पूरे देश में फैला था नेटवर्क : एसपी पुलिस जांच में सामने आया है कि इनका नेटवर्क सिर्फ जामताड़ा तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को निशाना बनाया जा रहा था. इस पूरे मामले में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 17/2026 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हैं. कितने लोगों को इन्होंने अपना शिकार बनाया है. मौके पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola