कर्ज का रुपया मांगने पर चाकू से मार कर किया घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन

02 सीएच 2- इलाजरत युवक. हंटरगंज. प्रखंड के खगवाटांड़ा साप्ताहिक हाट में गुरुवार की देर शाम एक युवक को चाकू मार दिया गया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी.

विज्ञापन

02 सीएच 2- इलाजरत युवक. हंटरगंज. प्रखंड के खगवाटांड़ा साप्ताहिक हाट में गुरुवार की देर शाम एक युवक को चाकू मार दिया गया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. घायल युवक की पहचान गेजना पंचायत के सोनपुर बीगघा गांव निवासी नीतीश यादव के रूप में की गयी, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घायल युवक ने मारपीट व चाकू मारने का आरोप अकौना गांव निवासी गोलू यादव व नीरज यादव पर लगाया है. बताया कि गोलू फरवरी 2025 में 35 हजार रुपये कर्ज लिया था. वह तीन दोस्तों के साथ साप्ताहिक हाट गया हुआ था. इस दौरान गाेलू पर नजर पड़ गयी, तो उससे कर्जा का रुपया मांगने लगा, जिससे वह आक्रोशित हो गया और चाकू से वार कर दिया. घटना के संबंध में थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola