17 सूत्री मांगों के समर्थन में कोसी पीड़ितों ने दिया धरना, डीएम को सौंपा मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन

धरना स्थल से 17 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम के प्रतिनिधि के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा गया

विज्ञापन

सुपौल. कोशी नव निर्माण मंच द्वारा डिग्री कॉलेज चौक पर कोशी के बाढ़ कटाव पीड़ितों के लिए एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया. धरना स्थल से 17 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम के प्रतिनिधि के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा गया. मंच ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो 07 अक्टूबर से मुंगरार घाट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू किया जाएगा. धरना कार्यक्रम में कोशी तटबंध के भीतर के कई गांवों से आए पीड़ितों ने बाढ़ के दौरान अपनी परेशानियों का दर्द साझा किया. लालगंज के जागेश्वर मिस्त्री, बेला गोठ के भादो बिंद, त्रिफुल देवी, किरण देवी, रेणु देवी, रेखा देवी आदि ने कहा कि घर कटने के बाद वे बेघर हो गए. दर-दर भटकने को मजबूर हैं. 2024 की बाढ़ में खखई स्पर पर बसे महादलितों के घर कट गए थे. लेकिन उन्हें अब तक गृह क्षति नहीं मिली है. खोखनहा, पंचगछिया, बौराहा, मानिकपुर, हासा, सिकरहटा, सियानी, निर्मली, बलवा, सुकुमारपुर, बगहा, मुसहरनिया, दिघिया आदि गांव के लोगों ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त की. धरना के माध्यम से कई मांग सरकार से की गयी. जिसमें पानी से भरे गांवों को बाढ़ घोषित किया जाए, कटाव पीड़ितों को सरकारी जमीन या खाली जमीन में पुनर्वासित किया जाए, गृह क्षति और अन्य क्षतिपूर्ति दिलाई जाए, तटबंध के भीतर और तटबंध पर बसे लोगों का सर्वे कर पुनर्वास कराया जाए, कोशी पीड़ितों के विकास कार्य पुनर्जीवित किए जाएं, लगान माफ किया जाए आदि मांग शामिल है. धरना का संचालन परिषदीय अध्यक्ष इंद्र नारायण सिंह ने किया. जबकि अध्यक्षता आलोक राय, राजेश मंडल, राजेंद्र यादव, अरविंद मेहता और कमलवती ने संयुक्त रूप से की. धन्यवाद ज्ञापन धर्मेन्द्र कुमार ने किया. कार्यक्रम में उमेश पासवान, चंद्रमोहन यादव, जनोद, प्रिय कुमार, विशनदेव सदा, फुदय मुखिया, चन्नू, रामचंद्र यादव, मो सदरूल, अमित, महेंद्र यादव, संतोष मुखिया, जयप्रकाश, संजय यादव, मनीष, शिवशंकर मंडल, आरिफ निजाम, भीम सादा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola