कलश स्थापना के साथ आज से शुरू होगी चैती नवरात्र

Edited by NIRAJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

<P><H2>पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में बढ़ी रही रौनक</H2>संवाददाता, गया जी मातृशक्ति का महापर्व चैती नवरात्र कलश स्थापना के साथ 19 मार्च से शुरू हो रहा है. चैती

विज्ञापन

पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में बढ़ी रही रौनक

संवाददाता, गया जी मातृशक्ति का महापर्व चैती नवरात्र कलश स्थापना के साथ 19 मार्च से शुरू हो रहा है. चैती नवरात्र को लेकर मां मंगला गौरी मंदिर, मां बगला स्थान मंदिर, मां शीतला मंदिर, मां कामाख्या मंदिर, मां वागेश्वरी मंदिर शहर के अधिकतर देवी मंदिरों व सनातन धर्म से जुड़े काफी घरों में कलश स्थापना की जा रही है. इन जगहों पर कलश पूजन के साथ श्री दुर्गा सरस्वती का पाठ भी आयोजित होगा. इधर, कलश व पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर पूरे दिन बाजार में चहल-पहल बढ़ी रही. बुधवार को भी काफी श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्रियों की खरीदारी की. चैती नवरात्र पर मां मंगला गौरी मंदिर, मां बगला स्थान मंदिर मां दु:खहरणी मंदिर समेत शहर के अन्य सभी देवी मंदिरों में मां के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सभी तरह बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गयी है. जय मां मंगला गौरी मंदिर कार्य समिति के संयुक्त सचिव प्रमोद गिरि ने बताया कि मां मंगला गौरी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में कलश की स्थापना की जायेगी. उन्होंने बताया कि नवरात्र को लेकर मंदिर की साफ-सफाई के साथ सजाने का काम कराया गया है. नवरात्र पर मंदिर परिसर में बैठकर श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ करने वाले मां के भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि नवरात्रि के सभी नौ दिन माता का विशेष पूजन, शृंगार पुजारियों के कुशल निर्देशन में संपन्न होगा.

विज्ञापन
NIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola