खंडित मूर्तियों को संग्रहालय में रखा जायेगा: डीएम

चानन. डीएम मिथिलेश मिश्र ने गुरुवार को चानन प्रखंड व अंचल भवन के लिए जमीन निरीक्षण करते हुए वहां पहुंचे जहां पुरानी मूर्तियों का अवशेष मिला है. सबसे पहले अजगैबी
चानन. डीएम मिथिलेश मिश्र ने गुरुवार को चानन प्रखंड व अंचल भवन के लिए जमीन निरीक्षण करते हुए वहां पहुंचे जहां पुरानी मूर्तियों का अवशेष मिला है. सबसे पहले अजगैबी बाबा श्रिंगारी नाथ मंदिर पचाम में माता पार्वती और शिवलिंग का निरीक्षण किया. डीएम के साथ विश्वभारती शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल के प्रो अनिल कुमार भी मौजूद थे. जहां के ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को मूर्ति के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि 150 साल पुरानी है. इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोड्डी में भी पुराने मूर्तियों की अवशेष देखा गया. इसके उपरांत गोड्डी हनुमान मंदिर में पड़े कुछ अवशेष का भी निरीक्षण किया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में काफी प्राचीन और पुरातात्विक महत्व का है. इतिहासकार कर्निंघम की रिपोर्ट में दो सौ साल पहले इस गढ़ का चर्चा किया गया था. इसको लेकर फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया था. इस दौरान पाया गया कि सदर प्रखंड का वृंदावन गांव में ऊंचा गढ़ देखा जा सकता है. सर्वे खतियान में भी इस गढ़ का नाम है. आज भी इसका बनावट मिट्टी से ढका हुआ है. दूसरा गढ़ भी था जहां खुदाई किया गया. जहां से कहीं मूर्तियां मिली है जो एक मंदिर में रखा गया है और वह भी मूर्ति टूटी-फूटी अवस्था में रखा हुआ है. यहां के लोग श्रद्धा बस इसकी पूजा अर्चना करते हैं. यह सब मूर्तियों को संग्रहालय में रखा जायेगा और लोगों को इसके बारे में जानकारियां दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




