केलाघाघ डैम में चैती छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

भव्यता और व्यवस्था का दिखा अद्भुत संगम वरीय संवाददाता सिमडेगा. चैती छठ का आयोजन इस वर्ष केलाघाघ डैम परिसर में आस्था और भव्यता का अद्भुत संगम बनकर सामने आया.

विज्ञापन

भव्यता और व्यवस्था का दिखा अद्भुत संगम

वरीय संवाददाता

सिमडेगा. चैती छठ का आयोजन इस वर्ष केलाघाघ डैम परिसर में आस्था और भव्यता का अद्भुत संगम बनकर सामने आया. शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित इस स्थल पर हजारों श्रद्धालु और छठव्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए एकत्र हुए. पारंपरिक वेशभूषा में व्रतियों ने जलाशय में खड़े होकर पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर की उपासना की. सूर्योदय के समय घाट परिसर छठ गीतों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया.

इस वर्ष प्रशासन ने आयोजन को विशेष रूप से सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया. पूरे परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था ने घाट को जगमगा दिया. नगर परिषद ने भी घाट को व्यवस्थित और सुगम बनाने में अहम भूमिका निभायी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई. जिले की उपायुक्त कंचन सिंह भी आम श्रद्धालुओं के बीच घाट पर पहुंचीं और परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उनका यह सहभाग आयोजन को और भी विशेष बना गया.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गयी थी. संभावित दुर्घटनाओं से निपटने के लिए गोताखोरों को नावों के माध्यम से लगातार निगरानी में लगाया गया. श्रद्धालुओं ने इस सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासन और नगर परिषद की सराहना की.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola