कामाख्या का यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज जारी

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

कामाख्या का यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज जारी

विज्ञापन

कटिहार कामाख्या की तरफ जा रहे हैं ट्रेन पर सवार एक यात्री गुरुवार की रात अचानक से ट्रेन से नीचे गिर जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज चल रहा है. यात्री की पहचान कामाख्या के रहने वाले बसनम हेजोन के रूप में हुई है जो ओरनाई एक्सप्रेस 12507 से कामाख्या की तरफ जा रहे थे. कुरियाल आजमनगर के बीच यात्री ट्रेन पर से अचानक से गिर पड़े. जिसे गंभीर चोटे आई है. घायल अवस्था में आजमनगर थाना पुलिस और आरपीएफ के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. आरपीएफ की माने तो घायल यात्री ट्रेन के पायदान के पास बैठा हुआ था. तभी उन्हें झपकी लगी और वह नीचे गिर पड़ा. फिलहाल परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola