ePaper

Jamshedpur News : जुगसलाई : चुनाव के बाद सफाई व्यवस्था धड़ाम, मोहल्ला बना डंपिंग यार्ड, कूड़े का अंबार

Updated at : 09 Mar 2026 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को विधिवत पदभार ग्रहण करना है.

विज्ञापन

गाढ़ाबासा, इस्लामनगर में दुकानदारों का दुकान पर बैठना और ग्राहकों का खड़ा रहना हो गया मुश्किल

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को विधिवत पदभार ग्रहण करना है. लेकिन, इस चुनावी गहमागहमी के बीच पूरे जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. पिछले लगभग दस दिनों से सफाई का काम बुरी तरह प्रभावित है. शहर के कई प्रमुख इलाकों और मोहल्लों में कूड़े-कचरे का अंबार लग गया है. स्थिति यह है कि शहर के नया बाजार स्थित नाले के पास मुख्य सड़क के किनारे खाली पड़ी जमीन पूरी तरह से डंपिंग यार्ड में तब्दील हो गयी है, जहां कूड़े का अंबार लगा हुआ है. वहीं, व्यस्ततम घोड़ा चौक के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी साफ-सफाई नहीं होने के कारण आसपास के इलाके में दुर्गंध फैल रही है, जिससे वहां के दुकानदार और ग्राहक परेशान हैं. इसके अलावा, गाढ़ाबासा की पुलिया के पास भी कूड़ा-कचरे का अंबार लगा है. साथ ही, इस्लामनगर और हबीबनगर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे भी कचरे का ढेर है, जो बीमारियों को सीधे तौर पर दावत दे रहा है. गंदगी के अलावा जुगसलाई में पेयजल की भी भारी बर्बादी हो रही है. इलाके में सप्लाई पानी का मुख्य पाइप फट जाने के कारण रोजाना हजारों लीटर शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है. फिल्टर प्लांट से महज कुछ कदमों की दूरी पर पाइप फटा है. बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है. इस पूरी बदहाल व्यवस्था के संबंध में जब जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से संपर्क करने की कोशिश की गयी, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं, सिटी मैनेजर ने सफाई देते हुए कहा कि होली के त्योहार के कारण कई जगहों पर कचरे का उठाव नहीं हो पाया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी जगहों से कचरा हटाकर सफाई करायी जायेगी और पाइपलाइन लीकेज की जानकारी संबंधित विभाग को देकर उसकी अविलंब मरम्मत करायी जायेगी.

वर्जन…..

मानगो में शपथ ग्रहण से पहले ही मेयर एक्शन मोड में नजर आ रहीं हैं. उन्होंने रातों-रात कई जगहों से कचरा उठवाकर साफ-सफाई की व्यवस्था शुरू करा दी है. हालांकि जुगसलाई में कब सफाई का काम शुरू होगा.

– अमर तिवारी, स्थानीय निवासी, जुगसलाईअब जुगसलाई नगर परिषद की कमान नये अध्यक्ष के हाथों में आ गयी है. क्षेत्र के लोगों को नयी टीम से उम्मीद है कि अब नगर क्षेत्र की चरमरायी व्यवस्थाओं में ठोस सुधार देखने को मिलेगा.

– प्रवीण प्रसाद, स्थानीय निवासी, जुगसलाई

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola