जेएसएलपीएस के कर्मियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 25 Sep 2025 5:27 PM
झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने पाकुड़ में 6 प्रमुख मांगों को लेकर बाजार समिति के सामने धरना दिया और जेएसएलपीएस जिला कार्यक्रम प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांगों में जेएसएलपीएस सोसाइटी एक्ट खत्म कर राज्य कर्मी दर्जा देना, एनएमएमयू पॉलिसी लागू करना, पदोन्नति, वार्षिक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, बकाया वेतन का भुगतान और गृह जिले के निकट पदस्थापन शामिल हैं। संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद यासीन आलम ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही, जिससे कर्मचारी नाराज हैं और यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो राज्य स्तर पर विरोध होगा। जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की और कहा कि इसे राज्य स्तर पर आगे भेजा जाएगा।
प्रतिनिधि, पाकुड़. झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने 6 सूत्री मांगों के लिए बाजार समिति के पास धरना दिया और जेएसएलपीएस जिला कार्यक्रम प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा. संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद यासीन आलम ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें हैं: जेएसएलपीएस सोसाइटी एक्ट को समाप्त कर आजीविका कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देना, एनएमएमयू पॉलिसी लागू करना, उच्च स्तरीय पदों पर प्रोन्नति, कर्मियों का वार्षिक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, बकाया वेतन का लाभ और गृह जिले के निकट पदस्थापन. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे कर्मियों में रोष है और मांगे पूरी न होने पर राज्य स्तर पर विरोध किया जाएगा. मौके पर बबली कुमारी, सुहागिन मुर्मू, सरस्वती टुडू, अतिकुल शेख, किशोर कुमार, नीलिमा हेंब्रम, पलीना मुर्मू समित अन्य मौजूद थे. कहते हैं जेएसएलपीएस डीपीएम कर्मियों द्वारा मांग पत्र का ज्ञापन मिला है. उनकी मांगों को राज्यस्तर पर भेजा जायेगा. निर्देश के अनुसार काम किया जायेगा. प्रवीण मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










