जनहित के कार्यों को समर्पित रहा राज किशोर केशरी का पूरा जीवन

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया में स्व. राज किशोर केशरी की 15 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनायी गयी पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी ने पुण्यतिथि पर पूर्णिया के पूर्व भाजपा विधायक

विज्ञापन

पूर्णिया में स्व. राज किशोर केशरी की 15 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनायी गयी पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी ने पुण्यतिथि पर पूर्णिया के पूर्व भाजपा विधायक दिवंगत राज किशोर केशरी को याद किया. रविवार को उनके निज निवास सिपाही टोला में स्वर्गीय केशरी की 15 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं शहर के गणमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित रहे. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के. के. सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राज किशोर केशरी एक कर्मठ, निर्भीक और जनसेवा के प्रति समर्पित जननेता थे. उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में पूर्णिया की जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. भाजपा के पूर्णिया जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय केशरी का जीवन ईमानदारी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक था. उनके आदर्श आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. पूर्णिया की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय केशरी महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सदैव संवेदनशील रहे. उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हम सभी को प्रेरित करता है.डॉ. ए. के. गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय राज किशोर केसरी न केवल एक सफल राजनेता थे, बल्कि एक सजग समाजसेवी भी थे, जिनका जीवन जनहित के कार्यों को समर्पित रहा.सकलदीप राजपाल ने कहा कि स्वर्गीय केशरी जी ने संगठन और समाज को जोड़ने का कार्य किया और भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.भाजपा नेत्री तारा साह, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जयप्रकाश झा ने भी उन्हें याद किया. अंत में भाजपा के पूर्व विधायक सह स्वर्गीय राज किशोर केसरी की धर्मपत्नी किरण केशरी ने भावुक शब्दों में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि स्वर्गीय केशरी जी ने अपना पूरा जीवन जनता और समाज की सेवा में समर्पित किया. इस कार्यक्रम में मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अरुण राय ‘पुलक’ ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्णिया के विधायक विजय खेमका, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता बर्मन, मीनाक्षी सिन्हा, आरती जयसवाल, रीना मलिक, इंदू सिंह, रामनारायण मेहता, गुप्तेश कुमार, पवन भगत, विनोद यादव, राजेश यादव, शुभम झा, अमित चौरसिया, अमन कुमार, सचिन राय, राजेश गोस्वामी, भोला साह, पिंटू पांडे, संतोष पुगलिया, मनोज चौधरी, विनोद सिन्हा, अजीत भगत, के. के. ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्णिया के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola