झामुमो कार्यकर्ताओं ने की संगठन मजबूती पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
झामुमो कार्यकर्ताओं ने की संगठन मजबूती पर चर्चा

प्रखंड समिति व बासुकिनाथ नगर की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना बास्की की अध्यक्षता में जरमुंडी यात्री शेड में संपन्न हुई.

विज्ञापन

जरमुंडी को चार जोन में बांट कर प्रभारी किया गया नियुक्त प्रतिनिधि, बासुकिनाथ झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति व बासुकिनाथ नगर की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना बास्की की अध्यक्षता में जरमुंडी यात्री शेड में संपन्न हुई. झारखंड मुक्ति मोर्चा दुमका जिला अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम जोहार यात्रा के आयोजन को लेकर रोड मैप भी निर्धारित किया गया. बता दें कि यह अंतिम जोहार यात्रा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से होकर गुजरेगी. पार्टी के निर्देश पर हर बूथ में बीएलए -1 व बीएलए -2 के गठन के लिए जरमुंडी प्रखंड को चार जोन में बांटकर सभी जोन का प्रभारी एवं नगर पंचायत बासुकिनाथ का प्रभारी नियुक्त किया गया. बैठक में जरमुंडी प्रखंड व बासुकिनाथ नगर में सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गयी. बैठक में जिला सहसचिव बैजून टुडू, प्रखंड सचिव पांचू दास, बासुकिनाथ नगर अध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य महेश, जिला समिति सदस्य विजय प्रसाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम मुर्मू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम बदन मरांडी, मुखिया सह महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता कुमारी बेसरा, शंभूनाथ गण, रोहित दे, अमित गुप्ता, राजीव मिश्रा, परमेश्वर मरांडी, नंदकिशोर बास्की, मंसू मरांडी, बटेश्वर किस्कू, मुखिया उषा मुर्मू, सोनावती हांसदा, बसंती मुर्मू, मुखिया मंगल सोरेन, शिवलाल सोरेन, कालीचरण मंराडी, लखीराम मुर्मू, छोटका मरांडी, प्रधान मरांडी, देवीलाल मरांडी, बबलू मरांडी, देवाशीष मरांडी, होपना मरांडी, नरेश पंडित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola