जलकर पट्टाधारियों में मछली मारने पर रोक से आक्रोश

Updated at : 31 Jan 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
जलकर पट्टाधारियों में मछली मारने पर रोक से आक्रोश

कदवा प्रखंड क्षेत्र के जलकर पट्टा धारकों को मछली मारने से रोकने पर आक्रोशित पट्टा धारकों ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगायी है. मत्स्य जीवि सहयोग समिति कदवा की

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र के जलकर पट्टा धारकों को मछली मारने से रोकने पर आक्रोशित पट्टा धारकों ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगायी है. मत्स्य जीवि सहयोग समिति कदवा की ओर से बढ़ैया गांव के जलकर के दिये गये पट्टे के पट्टाधारकों को बड़हिया गांव के ग्रामीणों ने बल पूर्वक मछली मारने से रोके जाने पर मछुआरों ने विरोध किया है. मामले को लेकर मछुआरों ने कदवा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है. मामले को लेकर मछुआरे अमरनाथ चौधरी, अनिल चौधरी, गोपी चौधरी, किशन देव चौधरी, छोटेलाल चौधरी, राखल चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, लोचन चौधरी, नगीना चौधरी, बसंत चौधरी, जयप्रकाश चौधरी, टुनटुन चौधरी, गंगा चौधरी आदि ने बताया की मछुआरों को छह साल पूर्व ही पट्टा किया गया था. ग्रामीणों ने मंदिर के नाम पर चंदा के लिए दो-तीन साल मछली मारा गया. अब वे लोग जोर जबरन कर रहे हैं. बढ़ैया के ग्रामीणों ने मंदिर के लिए जलकर को रखने की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola