ePaper

जिले के 25 प्रधानाध्यापकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Updated at : 19 Jan 2026 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 25 प्रधानाध्यापकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

जाना हाल . उपायुक्त ने बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की. : छात्राओं का पंजीकरण 20 तक पोर्टल पर सुनिश्चित करने का निर्देश चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री

विज्ञापन

जाना हाल . उपायुक्त ने बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की. : छात्राओं का पंजीकरण 20 तक पोर्टल पर सुनिश्चित करने का निर्देश चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. जिसमेंं जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय मयूरहंड, नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक विद्यालय की समीक्षा की गयी. साथ ही कस्तूरबा विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन प्रक्रिया को लेकर ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया गया. उपायुक्त ने पात्र छात्राओं का पंजीकरण 20 फरवरी तक पोर्टल पर सुनिश्चित व शत प्रतिशत नामांकन पूर्ण करने का निर्देश दिया. ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर छात्र संख्या दर्ज नहीं करने वाले जिले के सबसे खराब 25 विद्यालयों को चिह्नित कर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत शत प्रतिशत विद्यालयों से मैसेज प्रेषित कराने का निर्देश दिया. साथ ही अगली बैठक तक जिन विद्यालयों द्वारा मैसेज नहीं भेजे जायेंगे, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. विद्यालय सुरक्षा को लेकर सभी बीइइओ व बीपीओ को अत्यंत जर्जर भवनों का आकलन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने व आवश्यक सेफ्टी अपडेट सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जनवरी माह से नवनियुक्त सहायक आचार्य ई-विद्या वाहिनी पोर्टल के अंतर्गत अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे. बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही उनका वेतन व अन्य भुगतान किया जायेगा. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से जिला स्तर पर मिनी रेल टेस्ट की तर्ज पर कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में टेस्ट आयोजित करने की बात कही. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीइओ दिनेश कुमार मिश्र, डीएसई रामजी कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola