झारखंड में 27 व 28 दिसंबर को कोल्ड वेव की वार्निंग : डीसी

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जिले में बढ़ते ठंड के प्रकोप एवं शीतलहरी को देखते हुए डीसी रवि आनंद ने जिलावासियों से एहतियातन बरतने की अपील की है. उन्होंने जिले में शीत लहर

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जिले में बढ़ते ठंड के प्रकोप एवं शीतलहरी को देखते हुए डीसी रवि आनंद ने जिलावासियों से एहतियातन बरतने की अपील की है. उन्होंने जिले में शीत लहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थिति से निबटने के लिए अपर समाहर्ता सहित सभी सीओ एवं नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम को चौक चौराहों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड अलाव की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल भी वितरण करने का निर्देश दिया, ताकि रिक्शावाले, फूटपाथ पर रहने वालों को ठंड से बचाया जा सके. डीसी ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर कहा कि झारखंड में 27 एवं 28 दिसंबर को कोल्ड वेव की वार्निंग दी गयी है. वहीं सिविल सर्जन को जिले के आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को गंभीरतापूर्वक देखने के लिए आवश्यक निर्देश दिया है. साथ ही जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशुधन की सुरक्षा करने और अलर्ट मोड पर रहने को कहा. डीसी ने अपील करते हुए कहा कि घने कुहासे में गाड़ी नहीं चलाएं, आवश्यकता होने पर फाॅग लाईट जलाकर धीमी गति से सावधानी पूर्वक गाड़ी चलायें. रात में अंगीठी, चुल्हा जलाकर कदापि न सोयें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola