Darbhanga News: उघरा में एक ही रात दो आभूषण दुकानों से 20 लाख के जेवरात की चोरी

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 10:18 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:पतोर थाना क्षेत्र में आए दिन चोरों द्वारा स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर. पतोर थाना क्षेत्र में आए दिन चोरों द्वारा स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है. चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. इससे लोगों में आक्रोश है. शनिवार की देर रात उघरा गांव गायत्री चौक स्थित दो स्वर्ण व्यवसायियों की दुकान में चोरी हो गयी. दोनों दुकानों से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली गयी. इसे लेकर रविवार की सुबह पतोर पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया. पुलिस प्रशासन की नाकामी से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बताया जाता है कि शनिवार की देर रात उघरा पंचायत के गायत्री चौक पर स्वर्ण व्यवसायी बबलू साह व राम जतन साह की आभूषण दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. रविवार की अहले सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो चोरी की घटना का पता चला. देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी. काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे. वहीं सूचना पर 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस की गाड़ी देखते ही लोग आक्रोशित हो उठे. लोगों ने पुलिस प्रशासन की नाकामी को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए भरत महापात्रा के नेतृत्व में उघरा चौक को जाम कर दिया. लोगों ने जमकर पतोर थाना व पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की. साथ ही पुलिस की मिलीभगत से चोरी का आरोप लगाया. दोनों स्वर्ण व्यवसायी उसमा मठ निवासी राम रतन शर्मा व इसी गांव के बबलू साह की उघरा गांव स्थित गायत्री चौक पर जेवर की दुकान में चोरी हो गयी. मामले में दोनों व्यवसायियों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बता दें कि पतोर थाना क्षेत्र में अभीतक पांच स्वर्ण व्यवसायियों की दुकानों में चोरी हो चुकी है. इससे पूर्व पांच अगस्त को बसतपुर पंचायत के उसमामठ चौक के समीप तीन स्वर्ण व्यवसायियों की दुकानों में चोरी हुई थी. इसमें करीब 70 लाख रुपये के जेवर चोर ले उड़े थे. इस मामले का भी अभी तक पतोर पुलिस उद्भेदन नहीं कर सकी है. इसके एक महीने के अंदर ही उघरा चौक के निकट दो स्वर्ण व्यवसायियों के दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है. इस संबंध में पतोर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो दुकानों में शटर तोड़कर चौरी की गयी है. बबलू साह व राम रतन शर्मा के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola