jehanabad News : पेंशनधारी जल्द कराएं जीवन प्रमाणीकरण, बंद हो सकती है पेंशन

जहानाबाद नगर. जिले में लगभग 140,000 पेंशनधारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रतिमाह 1100 रुपये पेंशन प्राप्त कर रहे हैं. समाज कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिले के
जहानाबाद नगर. जिले में लगभग 140,000 पेंशनधारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रतिमाह 1100 रुपये पेंशन प्राप्त कर रहे हैं. समाज कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिले के सभी पेंशनधारियों को निर्देशित किया है कि वे जल्द-से-जल्द नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर अपना आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण कराएं. यह प्रमाणीकरण पेंशन निरंतर जारी रखने के लिए अनिवार्य है. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तजन पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और बिहार निशक्तता पेंशन योजना शामिल हैं. जीवन प्रमाणीकरण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जो पेंशनधारी मृत हो गये हैं, उनकी पेंशन बंद की जा सके और जो जीवित हैं, उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रखी जा सके. जीवन प्रमाणीकरण के लिए पेंशनधारी को अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा, जहां बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के माध्यम से उनका प्रमाणीकरण किया जायेगा. यह सेवा नि:शुल्क है. यदि किसी सेंटर द्वारा शुल्क लिया जाता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. यदि फिंगर स्कैनिंग के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पाता है, तो पेंशनधारी को प्रखंड कार्यालय में जाकर आयरिस स्कैनिंग से प्रमाणीकरण कराना होगा. अति वृद्ध और दिव्यांग पेंशनधारी के लिए आयरिस स्कैनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. यदि दोनों तरीकों से प्रमाणीकरण संभव नहीं होता, तो पेंशनधारी को आधार केंद्र में जाकर बायोमैट्रिक अपडेट कराना होगा. जिला प्रशासन ने उन पेंशनधारियों से भी अपील की है, जिनका आधार कार्ड नहीं बना है कि वे शीघ्र आधार केंद्र पर जाकर अपना आधार बनवाएं. सभी पेंशनधारियों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण कराकर पेंशन की निरंतरता सुनिश्चित करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




