Jamshedpur news. मानगो : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 से 25 फरवरी तक चलेगा विशेष कार्यक्रम
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>Jamshedpur news. </H2>फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद की अध्यक्षता में मानगो क्षेत्र के सभी सोसाइटी के अध्यक्ष सचिव के साथ बुधवार
विज्ञापन
Jamshedpur news.
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद की अध्यक्षता में मानगो क्षेत्र के सभी सोसाइटी के अध्यक्ष सचिव के साथ बुधवार को बैठक हुई. बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित नगर निगम क्षेत्र में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विशेष कार्यक्रम चलाये जाने की जानकारी दी गयी. इसमें घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी जायेगी एवं लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा. बैठक में बताया गया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं को छोड़ सभी को फाइलेरिया की दवा दी जायेगी. बैठक में मानगो नगर प्रबंधक निशांत कुमार, प्रदीप कुमार, स्वास्थ्य विभाग के डीएमओ एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










