कुंजला जुरदाग पथ पर जाम में 12 घंटे तक फंसे रहे लोग

Updated:
विज्ञापन
कुंजला जुरदाग पथ पर  जाम में 12 घंटे तक फंसे रहे लोग

कुंजला मोड़ से जूरदाग़ जाने वाला पथ 12 घंटे तक जाम रहा.

विज्ञापन

खूंटी. कुंजला मोड़ से जूरदाग़ जाने वाला पथ 12 घंटे तक जाम रहा. बुधवार की रात से गुरुवार की दोपहर तक सड़क जाम रही, जिससे लोगों तथा वाहन चालकों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम के कारण सड़क पर दस किलोमीटर से भी ज्यादा वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी. मालूम हो कि खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बना पेलोल बीचना पुल विगत 19 जून को टूट गया है. इसके बाद प्रशासन द्वारा अंगराबारी-जुरदाग-कुंजला मार्ग को वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था. मंगलवार रात को ही इस सड़क पर एक ट्रेलर फंस गया है, ट्रेलर में लोहा लदा था. ट्रेलर फंस जाने से जाम लग गया था. जिससे इस सड़क पर आवाजाही ठप हो गयी थी. किसी तरह छोटी गाड़ियां रेंगती हुई निकल रह थी. खूंटी पीपल चौक से कुंजला भौंडा जुरदाग तक 10 किलोमीटर दायरे में सैकड़ों वाहन गुरुवार 12 बजे तक फंसे रहे. जाम के कारण ग्रामीणों की दिनचर्या, स्कूली बच्चों की पढ़ाई और आम लोगों का जीवन भी थम गया है. इसको लेकर उक्त क्षेत्र में रहने वाले लोगों में खासा गुस्सा देखा गया. कई वाहन चालक रातभर सड़कों पर फंसे रहे. लोगों को कोई राहत नहीं मिल पायी. कई गांव के बच्चे जुरदाग होकर खूंटी और कर्रा के स्कूलों में पढ़ने जाते हैं. अब समय पर स्कूल पहुंचाना मुश्किल हो गया है. कई बच्चों को स्कूल छोड़ना पड़ा. कुंजला सड़क से लेकर बनई नदी तक सड़क सिंगल लेन है. इस वजह से यहां बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है.

वाहनों की 10 किलोमीटर से भी लंबी लगी कतार

मंगलवार रात को मार्ग में ट्रेलर फंसने से लगा जाम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola