प्रतिमा स्थापना के लिए संबंधित कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य

प्रतिमा स्थापना के लिए संबंधित कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य
अमदाबाद अमदाबाद थाना प्रांगण में बुधवार को थानाध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता में नवरात्र एवं दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ दुर्गेश कुमार, अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, मुख्य पार्षद बबलू मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व प्रबुद्ध जन मौजूद थे. पदाधिकारियों ने प्रशासनिक निर्देशों से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन इत्यादि के लिए संबंधित कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. रुट का विशेष ध्यान रखना है. डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहेगी. नदी में प्रतिमा का विसर्जन नहीं करना है. अगल-बगल के तालाब में ही विसर्जित करना है. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि पूजा कमेटी को प्रशासनिक निर्देशों से अवगत कराया गया है. शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. बैठक में अमदाबाद बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्रवण शर्राफ, उपाध्यक्ष दीपक स्वर्णकार, सचिव संदीप कुमार मंडल, लखनपुर पंचायत के मुखिया श्वेता राय व शक्ति सिंह, निरंजन यादव, रामचंद्र सिंह, उपमुख पार्षद पृथ्वी मंडल, जानकी यादव, बंटी सिंह, मुनेंद्र यादव, अब्दुल बारी, शेख सद्दाम, नारायण यादव, फूल कुमार मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




