पेंशन और फसल बीमा योजनाओं में सुधार के निर्देश

पेंशन और फसल बीमा योजनाओं में सुधार के निर्देश
किस्को़ बीडीओ अजय तिर्की की अध्यक्षता में पेशरार प्रखंड सभागार में मनरेगा, आवास, पेंशन, कृषि और आपूर्ति विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. इसमें सबसे पहले पेंशन योजना में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन अपलोड की समीक्षा की गयी, जिसमें सबसे अधिक 185 लंबित वेरिफिकेशन पाये गये. बीडीओ ने पंचायत सचिव विजय भगत और जनसेवक रविंदर साहू को अगले तीन दिनों में शत-प्रतिशत वेरिफिकेशन पूर्ण करने के निर्देश दिये. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को पिछले वर्ष की तुलना में 100 प्रतिशत करने हेतु सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. मनरेगा में पंचायत तूइमू, रौरद और हेसाग के मानव दिवस सृजन में खराब प्रगति मिलने पर बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को तीन दिनों के भीतर जिला एवरेज से ऊपर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में शिक्षा एवं अन्य विभागों की समीक्षा भी की गयी और सभी आवश्यक दिशा-निर्देश पंचायतों तथा संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को दिये गये. बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी महेश चौहान, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तौसीफ इस्लाम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नूतन कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुजाहिद सोहेल, मनरेगा सहायक अभियंता अनिल उरांव, सहायक अभियंता सूरज प्रजापति, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुनील मिंज, सभी पंचायत सचिव, जनसेवक और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




