पीएम पर अमर्यादित भाषा के लिए कांग्रेस पार्टी को शर्मसार होना चाहिए: भाजपा

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन के नेतृत्व में जामताड़ा शहर में आक्रोश मार्च किया गया। यह प्रदर्शन दरभंगा में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों के विरोध में था। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कांग्रेस पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी द्वारा पीएम को निरादरपूर्वक संबोधित करना अस्वीकार्य है। मिडिया प्रभारी आभा आर्या ने कहा कि कांग्रेस सत्ता से दूर रहने के कारण मानसिक रूप से अस्थिर हो गई है। भाजपा के कई अन्य नेता और पदाधिकारी भी इस प्रदर्शन में मौजूद थे। प्रदर्शन का उद्देश्य कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक भाषा और व्यवहार के खिलाफ विरोध जताना था।

विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन के नेतृत्व में आक्रोश-प्रदर्शन संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक से बाबू वीर कुंवर सिंह चौक तक मार्च कर आक्रोश प्रदर्शन किया गया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि, बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपा ने तीखे शब्दों में ऐतराज जताया है. कहा कि राहुल पांच-सात दिनों से जो भाषण दे रहे हैं, उसमें पीएम को तू… संबोधित कर रहे हैं और ऐसी अमर्यादित भाषा भारत पसंद नहीं करता है. यह पहली बार नहीं हुआ बल्कि वर्ष 2012-13 और उससे पहले जब से कांग्रेस को पीएम नरेंद्र मोदी में संभावित नेता दिखा, तब से उनके लिए इस प्रकार की भाषा का उपयोग कर रही है. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश की राजनीतिक गद्दी नहीं मिली तो वह लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए प्रधानमंत्री को गाली देने लगे. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की गाली वाली दुकान बिहार से ही सील होगी. कहा कि लोकतंत्र में आज भाषा की मर्यादा तार-तार हो रही है. पीएम और उनकी माता के विरुद्ध जिस प्रकार की कटुता, अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है. उससे आज उस पार्टी को शर्मसार होना चाहिए. जो कभी गांधीजी की पार्टी थी. मिडिया प्रभारी आभा आर्या ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता में रहने की आदत है़, लेकिन विगत 11 वर्षों से सत्ता से दूर रहने के कारण कांग्रेस के नेताओं का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है. राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर और संजय राऊत के बीच कोई अंतर नहीं है. मौक़े पर भाजपा जिला महामंत्री मितेश साह तथा दिलीप हेम्ब्रम, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, भाजपा नेता बिनोद मंडल, तरुण गुप्ता, ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, किरण बेसरा, संजु देवी, महेंद्र मंडल,बिष्णु मंडल,मनोज गोस्वामी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola