ePaper

चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुई वृद्धि

Updated at : 05 Sep 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुई वृद्धि

आगामी त्योहार को देखते हुए धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया गया है.

विज्ञापन

गया जी. आगामी त्योहार को देखते हुए धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया गया है. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन में वृद्धि की गयी है, ताकि रेलयात्रियों को सुविधा मिल सकें. उन्होंने बातया कि 16 सितंबर से 28 नवंबर तक गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी. वहीं 18 सितंबर से 30 नवंबर तक गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल गुरुवार व रविवार को चलेगी. इस स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 03311 व 03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola